जीवन का झरना पाठ के क्वेश्चन आंसर हिंदी - (लेखक) आरसी प्रसाद सिंह | Jeevan Ka Jharna Question Answer

AKHILESH KUMAR
0

 जीवन का झरना पाठ के क्वेश्चन आंसर

आज हम आपको जीवन के झरना पाठ के क्वेश्चन आंसर बताएँगे।
चलिए शुरू करते हैं Jeevan Ka Jharna Question Answer -

प्रश्न - निर्झर किन गुणों के आधार पर आगे बढ़ता है?

उत्तर - निर्झर गति के आधार पर आगे बढ़ता है।

प्रश्न - निर्झर को किन किन बाधाओं को पार करना पड़ता है?

उत्तर - निर्झर को मार्ग के रोड़ों तथा वृक्षों के तूफान से टकराने तथा चट्टानों को पार करना पड़ता है।

प्रश्न - निर्झर क्या कहता है?

उत्तर - निर्झर करता है कि बढ़े चलो पीछे मुड़कर मत देखो।

प्रश्न - जीवन रूपी निर्झर के दो किनारे कौन-कौन से हैं?

उत्तर - जीवन रूपी निर्झर के सुख और दुख दो किनारे हैं।

प्रश्न - निर्झर की सिर्फ एक ही धुन है वह कौन सी है?

उत्तर - निर्झर की सिर्फ एक ही धुन है वह है चलने और निरंतर आगे बढ़ने की।

प्रश्न - कविता के आधार पर मनुष्य कैसे बढ़ता है?

उत्तर - मनुष्य अपने जीवन पथ में निर्झर (झरने) की भांति निर्बाध गति से आगे बढ़ता है। मनुष्य का आगे बढ़ना प्रगति का सूचक है। आगे बढ़ना ही जीवन है रुक जाना मृत्यु।

प्रश्न- कविता के आधार पर निर्झर की तीन विशेषताएं लिखिए?

उत्तर-

  1. आगे बढ़ना,
  2. मार्ग की बाधाओं को सहना,
  3. पीछे मुड़कर ना देखना

प्रश्न - निर्झर क्या कहना चाहता है और क्यों?

उत्तर - निर्झर कहता है , बढ़े चलो तुम पीछे मुड़कर मत देखो।

निर्झर ऐसा इसलिए कहना चाहता है क्योंकि गतिशीलता ही प्रगति का सूचक है। आगे बढ़ना जीवन है रुक जाना मृत्यु।

प्रश्न - जीवन का झरना कविता के कवि कौन है?

उत्तर जीवन का झरना कविता की कहानी आरसी प्रसाद सिंह जी हैं।


धन्यवाद...

***************

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default