बड़े घर की बेटी पाठ के प्रश्न उत्तर - (लेखक - मुंशी प्रेमचंद) | Bade Ghar ki Beti Question Answer

AKHILESH KUMAR
0

बड़े घर की बेटी पाठ के प्रश्न उत्तर कक्षा 10 - (लेखक - मुंशी प्रेमचंद) - Bade Ghar ki Beti Question Answer Hind


बड़े घर की बेटी पाठ के प्रश्न उत्तर (Bade Ghar ki Beti Qna)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न :

1. बेनी माधव सिंह के पिता ने गांव में क्या क्या बनवाया था?

Ans.  बेनी माधव सिंह के पिता ने गांव में मंदिर, पक्का तालाब इत्यादि बनवाए थे।

2. श्रीकंठ का चेहरा कांतिहीन क्यों?

Ans. B.a. की पढ़ाई करने के कारण श्रीकंठ का चेहरा कांति हीन हो गया था।

3. आनंदी का विवाह किसके साथ हुआ था?

Ans. आनंदी का विवाह श्रीकंठ के साथ हुआ था।


लघु उत्तरीय प्रश्न :

1. आनंदी की संयुक्त परिवार के बारे में क्या राय थी?

Ans. संयुक्त परिवार के विषय में आनंदी की राय थी कि यदि परिवार के सभी सदस्य संयुक्त रह रहे हों तो बहुत अच्छी बात है परंतु जब सम्मिलित रहते हुए परस्पर झगड़े होते हों रोजाना झगड़े होते हों रोजाना की कलह से तो अलग-अलग रहना चाहिए।

इस तरह तो जीवन बर्बाद होता है। सहन न करने योग्य बातों से आपस में कलह बढ़ता है। असहनीय वातावरण बन जाता है। फिर वह जीवन तो नर्क तुल्य ही हो जाता है। प्रत्येक परिवार के मुखिया को अलग ही रहना हितकारी होता है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :

1. आनंदी के चरित्र की विशेषताएं लिखिए।

Ans. आनंदी की चरित्र की निम्नलिखित विशेषताएं हैं -

(1) कुलीन नारी -

आनंदी उच्च कुल में जन्मी है। उसका पालन पोषण विलासिता में हुआ है। आनंदी का विवाह साधारण घर में होता है इसे लेकर वह बिल्कुल भी विचलित नहीं होती ह।  वह अपने आप में परिवर्तन कर लेती है

(2) स्वाभिमानी -

आनंदी का देवर लाल बिहारी अपने व्यवहार से उसके स्वाभिमान को चोट पहुंचाता है। परंतु उसे वह बहुत कठोर शब्दों में जवाब देती है। वह अपने स्वाभिमान के लिए अपने परिवार के समस्त सदस्यों में भिड़ने के लिए तैयार रहती है।

(3) स हृदय -

आनंदी दयावान है। जब लाल बिहारी घर छोड़कर जाना चाहता है तब आनंदी का दिल सहृदयता से भर उठता है उसे जाने से रोक लेती है।

उपर्युक्त के अतिरिक्त वह उत्तरदायित्व की भावना लिए हुए है। उसमें मानवता का गुण विकसित है, उदार है, सरल है। सभी लोग उसके व्यवहार की प्रशंसा करते हैं।


यह भी पढ़ें - जीवन का झरना पाठ के प्रश्न उत्तर (लेखक आरसी प्रसाद सिंह)


2. "बड़े घर की बेटियां ऐसी ही होती हैं।" इस कथन से लेखक का क्या आशय है?

Ans. "बड़े घर की बेटियाँ ऐसी होती हैं।" इस कथन से लेखक का आशय यह है कि बड़े घर की बेटियां बिगड़ता हुआ काम भी बना लेती हैं। वे परिवार की इज्जत को उछलने नहीं देती। आनंदी ने अपने ससुराल में देवर और पति के संबंध को फिर से मधुर बना दिया।


आनंदी और लाल बिहारी के झगड़े ने परिवार को टूटने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन आनंदी की सूझबूझ और माता-पिता से मिले संस्कार ने फिर से श्रीकंठ और लाल बिहारी को पुनः मिला दिया। आनंदी के कारण ही अलग होता हुआ परिवार फिर से मिल गया।


6. इस कहानी से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

Ans. इस कहानी से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि बड़े घर की बेटियां ऐसी होती हैं कि बिगड़ा हुआ काम बना लेती हैं। अर्थात जो काम अधूरा अथवा बिगड़ा हुआ होता है वह काम फिर से बना लेती हैं। इससे हमें प्रेरणा मिली कि हमसे जो काम छूट गया हो अथवा बिगड़ गया हो उसको हम बना सकते हैं।



FAQ'S

Q.  bade ghar ki beti kiski rachna hai?

Ans. "बड़े घर की बेटी" के लेखक का नाम मुंशी प्रेमचंद जी है।

Q. बड़े घर की बेटी का कथानायक कौन है?

Ans. बड़े घर की बेटी का खतरनाक आनंदी हैं।

Q. बड़े घर की बेटी कैसे परिवार की कहानी है?

Ans. बड़े घर की बेटी एक संयुक्त परिवार की कहानी है।

Q. बड़े घर की बेटियों की क्या विशेषता होती है?

Ans. बड़े घर की बेटियां हमेशा सद्भावना से रहती है स्वाभिमानता होती है एवं किसी भी बिगड़े हुए काम को स्वयं ही बना लेती हैं।

Q. बड़े घर की बेटी में लाल बिहारी कौन है?

Ans. बड़े घर की बेटी में लाल बिहारी श्रीकंठ का छोटा भाई आनंदी का देवर था। उसकी अपनी भाभी से पटती नहीं थी।

निष्कर्ष :

तो आज के इस लेख में हमने जाना की "Bade Ghar Ki Beti Question Answer" के बारे में। इन प्रश्नों के उत्तर तीन प्रकार से दिया गया है - अति लघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में। उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा।

 धन्यवाद।




*******************
Bade Ghar Ki Beti

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default