घर पर दूध से पेड़ा बनाने की विधि हिंदी में
हेलो एवरीवन,
हमारी वेबसाइट के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है।
खोया चीनी के पेड़ा कैसे बनाएं?
Peda Recipe in Hindi -
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर बैठे पेड़ा बनाना सिखाने वाले हैं। घर पर बहुत ही आसान तरीके से पेड़ा कैसे बनाएं बिल्कुल बाजार के जैसा और होटल के जैसा लाजवाब पेड़ा आप घर पर बनाना सीखेंगे बहुत ही आसान तरीके से।
दोस्त जब भी हमें मीठा खाने का मन होता है और अगर हमारे पास दूध और शक्कर है तो बड़ी आसानी से लाजवाब मिठाई घर पर ही बना सकते हैं बहुत ही कम लागत में, कम चीजों में तथा कम टाइम में बहुत ही आसान तरीके से। इतना लाजवाब मिठाई बना लेंगे कहना है क्या खाते चले जाओगे।
आज के इस आर्टिकल में आपको सिर्फ दो चीजों से पेड़ा बनाना सिखाएंगे वह भी घर पर बैठे। पेड़ा बनाना बहुत ही आसान है चलिए शुरू करते हैं।
दूध के पेड़े बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप -
दूध से पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर दूध ले लीजिए या उससे ज्यादा जितना आप पेड़ा बनाना चाहते हैं दूध ले लें। लेकिन आपका दूध एकदम फुल क्रीम यानि की प्योर देसी दूध होना चाहिए। अगर आपके घर का दूध है तो फिर कहना ही क्या! फिर तो बहुत ही मस्त पेड़ा बनेगा।
इस सारे दूध को एक कड़ाही में डालकर गैस पर रखकर मीडियम से हाई फ्लेम में पकाएंगे। धीरे-धीरे दूध को हिलाते रहना है ताकि कड़ाही पर नीचे ना लगे। और हमें इस पर एक उबाल आने देना है। उबाल आने तक लगातार चलाते रहेंगे तथा उबाल आने के बाद भी लगातार चलाते रहना है।
फिर हमें दूध को तब तक उबालना है जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाए। मतलब हमें दूध का खोवा बनाना है। और इस बात का हमें विशेष ध्यान रखना है कि हमारा दूध कड़ाही पर नीचे न लगने पाए। यानी कि लगातार चलाते रहना है। गैस के फ्लेम को मीडियम से हाई में रखेंगे।
जब दूध एक चौथाई बचे यानी कि जब अच्छे से गाढ़ा हो जाए और खोवा की तरह बन जाए तब हमें इसमें शक्कर डाल देंगे। शक्कर लगभग एक चौथाई होना चाहिए। अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करते हैं तो ज्यादा शक्कर डाल सकते हैं। और साथ ही एक छोटी चम्मच छोटी इलायची पाउडर डाल देंगे इससे टेस्ट बहुत ही बढ़िया बनता है।
शक्कर तथा इलायची पाउडर डालने के बाद हमें फिर से एक बार और अच्छी तरीके से मिक्स करते हुए पकाएंगे। इसे तब तक पकाना है जब तक यह जमने की स्टेज में ना हो जाए। मतलब कि बहुत ही गाढ करना है। और लगातार चलाते रहेंगे। लगभग 5 से 6 मिनट तक।
इसके बाद गैस को बंद कर दें और कड़ाही को नीचे उतार दे। इसके बाद एक 2 मिनट तक और लगातार चलाते रहें। जब हमारा तो और अच्छी तरीके से thick हो जाए फिर इसके बाद एक दूसरा बर्तन लेंगे और उसमें ट्रांसफर कर लेंगे। फिर इसे कमरे की टेंपरेचर में ठंडा होने के लिए रख देंगे।
जैसे ही पड़ेगा मिक्सर ठंडा हो जाता है इसके बाद पेड़े बनाना शुरू करेंगे।
पेड़े का मिक्सर ठंडा हो गया है लगभग आधा घंटा के बाद। अब इसके पेड़े बनाना शुरू करते हैं। पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले हम अपने हाथों में थोड़ा सा घी लगा लेंगे ताकि पेड़ा हाथों में चिपके नहीं। फिर थोड़ा सा पेड़े का मिक्सर लेंगे और उसे गोल गोल करके घुमाएंगे हाथों से। गोल होने के बाद उसे हल्का सा अंगूठे से दबा देंगे पेड़े का डिजाइन करने के लिए।👉अमेजॉन पर कुछ पेड़ा प्रेशर मशीनो की लिस्ट है आप चेक आउट कर सकते हैं। चेक आउट पेड़ा प्रेशर मशीन अमेज़न पर👈
इसी तरीके से सारे पेड़े बनाकर तैयार कर लेंगे। और दूसरे बर्तन में रखते जाएंगे। पेड़ा बनने के बाद इन्हें थोड़ी देर के लिए हवा में रख देंगे ताकि शुस्क हो जाएंगे। (हवा में रखना ऑप्शनल है आप चाहे तो हवा में ना रखें इन्हें ऐसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं)
तो इस तरीके से आप के पेड़े बन कर तैयार हो चुके हैं। पेड़े को Garnish करने के लिए आप इसमें थोड़े से कटे हुए बादाम थोड़े से कटे हुए पिश्ते और थोड़ी सी केसर लगा सकते हैं।
अब आप के पेड़े पूरी तरीके से बनकर रेडी हो चुके हैं। देखने में बहुत ही मस्त स्वादिष्ट और लाजवाब पेड़े बनकर तैयार हुए हैं। अब इन्हें आप खुद खाइए और अपने परिवार को भी खिलाइए।
नीचे हमें कमेंट बाॅक्स पर कमेंट करके बताएं कि घर पर बनाए हुए पेड़े कितनी टेस्टी और लाजवाब है।
निष्कर्ष
तो उम्मीद करते हैं कि आपको घर पर दूध से पेड़ा बनाने की विधि पसंद आयी होगी। इसी तरह मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में किसी नई रेसिपी के साथ तब तक के लिए नमस्कार।
धन्यवाद





दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।