मोबाइल से अपना आधार कार्ड कैसे निकाले? हिंदी में
![]() |
| download Aadhar using my mobile |
हेलो एवरीवन
हमारी वेबसाइड पर आपका स्वागत है
Can I download Aadhar using my mobile?
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि घर बैठे अपने मोबाइल से अपना या किसी का भी आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं या निकाल सकते हैं।
दोस्तों अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या अपने नए आधार कार्ड के लिए अप्लाई किया है और वह अभी तक आपके पास आया नहीं है तो आप उसे अपने मोबाइल से घर बैठे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। तथा उसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
तो आधार कार्ड को अपने मोबाइल पर कैसे डाउनलोड करना है तथा उसका प्रिंट आउट कैसे निकलवाना है आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी डिटेल में बताएंगे।
मोबाइल पर आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? हिंदी में
Uidai लिखकर सर्च करने के बाद आपको रिजल्ट में सबसे ऊपर ऑफिसियल वेबसाइट दिखेगी uidai.gov.in ( यह अधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है ) इस वेबसाइट पर क्लिक करना है। इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको अपने मोबाइल फोन को डेस्कटॉप साइट में ओपन कर लेना है।
मोबाइल को डेस्कटॉप साइट में कैसे ओपन करें
(इसके लिए आपको राइट हैंड साइड पर सबसे ऊपर कॉर्नर पर 3डॉट दिखेंगे वहां पर क्लिक करने के बाद फिर नीचे की ओर जाएंगे डेस्कटॉप साइट लिखा दिखाई देगा उस पर क्लिक कर देना है फिर आपका मोबाइल डेस्कटॉप साइट में ओपन हो जाएगा।)
फिर आपको वेबसाइट पहले नंबर पर गेट आधार करके ऑप्शन दिखाई देगा वहां पर और उसी के अंदर Download Aadhaar लिखा हुआ दिखाई देगा। उस पर आपको क्लिक करना है।
इसके बाद वेबसाइट नई विंडो में ओपन होगी फिर से आपको अपने फोन को डेस्कटॉप साइट में कर लेना है।
अब आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको सबसे पहले नंबर पर Download Aadhaar लिखा दिखाई देगा उस पर एक बार क्लिक करना है।
आधार कार्ड के नंबर से आधार कार्ड कैसे देखें?
हमारे पास आधार कार्ड नंबर है हम आधार नंबर से अपना आधार कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके लिए एंटर आधार कार्ड नंबर वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक करेंगे फिर आधार नंबर डालेंगे। नीचे दूसरे कॉलम में कैप्चर डालेंगे जो वहीं पर बगल में दिया रहता है। और फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक कर देंगे।
इसके बाद आपके आधार कार्ड में जो भी मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है उस पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को Enter OTP के सेक्शन पर लिख देना है। ओटीपी लिखने के बाद फिर Verify and download पर क्लिक कर देना है।
Download Aadhar Card PDF
जैसे ही आप वेरीफाई एंड डाउनलोड पर क्लिक करेंगे तो आपका आधार कार्ड पीडीएफ फाइल में डाउनलोड हो जाएगा आप नोटिफिकेशन बार में देख सकते हैं। अपने मोबाइल की गैलरी में जाकर देख सकते हैं रीसेंट की पीडीएफ फाइल।
अब आपको अपना आधार कार्ड देखने के लिए पीडीएफ फाइल को ओपन करना होगा लेकिन उससे पहले पीडीएफ फाइल पर एक पासवर्ड मांगेगा वह आपको डरना जरूरी होगा।
What is the password of Aadhaar PDF?
अपने आधार कार्ड की पीडीएफ फाइल का पासवर्ड कैसे डालेंगे? इसके लिए आपको अपने नाम के शुरुआती चार अक्षर इंग्लिश के बड़े अक्षर में डालेंगे और फिर अपनी जन्मतिथि की सन डालेंगे।
उदाहरण- मान लीजिए आपका नाम Rajkumar है और आप की जन्म तिथि 25/05/1998 है। तो आपको अपने पासवर्ड में इस तरह से लिखना है। RAJK1998 यह आपकी आधार कार्ड के पीडीएफ फाइल का पासवर्ड है।
पासवर्ड डालते ही आपका आधार कार्ड खुल जाएगा आप प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं या फिर मोबाइल पर ही सेव करके रख सकते हैं।
निष्कर्ष;
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि मोबाइल से अपना आधार कार्ड कैसे निकाले?, मोबाइल पर आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?, आधार कार्ड के नंबर से अपना आधार कार्ड कैसे देखें?, How can I download my Aadhar card online?, Can I download Aadhar using my mobile?
उम्मीद करते हैं कि आपको ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा तो अपने दोस्त के साथ जरूर शेयर करें। इसी प्रकार मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में किसी नए टॉपिक के साथ तब तक के लिए नमस्कार।







दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।