घर में समोसा कैसे बनाएँ? हिन्दी में 2024 (Samosa Recipe In Hindi 2024)

AKHILESH KUMAR
0

घर में समोसा कैसे बनाएँ? हिन्दी में (Ghar Me Samosa Kaise Banaye 2023)


हेलो एवरीवन, आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर बैठे आसानी से समोसा बनाना सिखाने वाले हैं किस तरह से समोसे बनते हैं कौन-कौन सी सामग्री उसमें यूज होती है और कितना टाइम लगता है आदि। सब कुछ बताने वाले हैं बिल्कुल आसान तरीके से एक दम हलवाई के जैसा समोसा बनने वाला है।

Samosa Recipe In Hindi 2023


दोस्तों जब हम और आप सभी को कुछ चटपटा खाने का मन करता है तो समोसे का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन आपको यह लगता है कि समोसा बनाना बहुत ही मुश्किल काम है। लेकिन ऐसा नहीं है।

आज के इस आर्टिकल में आपको बहुत ही आसान तरीके समोसे बनाना सिखाने वाले हैं। एकदम परफेक्ट तरीके से। तो चलिए आज की Samosa Recipe In Hindi शुरू करते हैं।



समोसा बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू का मसाला तैयार करेंगे।

समोसे का मसाला बनाने की आसान विधि

समोसे का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 उबले हुए आलू ले लेंगे। आलू को ज्यादा नहीं मीसना है थोड़ा सा छोटे बड़े टुकड़े होने चाहिए। इसके बाद इसमें 3 से 4 कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ी सी धनिया पत्ती डालेंगे।


फिर इसमें हम एक छोटी चम्मच अमचूर का पाउडर डालेंगे, और इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक डालेंगे। और इसके साथ एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, और एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे। अब हमारा आलू का मसाला बन चुका है।

Samosa recipe In Hindi

समोसा बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़ा सा बर्तन लेंगे उसमें दो कप मैदा डालेंगे। मैदे में एक छोटा चम्मच नमक और एक छोटा चम्मच अजवाइन डाल देंगे। अब इसको अच्छे तरीके से मिक्स कर लेंगे मिक्स होने के बाद इसमें पानी डालकर इसका डो बनाएंगे।

इसमें थोड़ा थोड़ा-2 पानी डालकर गूंदें। आटा गूंदने से पहले आप चाहे तो इसमें 2 छोटी चम्मच तेल या घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

तो हमें आटे को थोड़ा सा कड़क गुंदना है बहुत ज्यादा सॉफ्टी नहीं रखना है। आटा गूंदने के बाद आप चाहे तो इसको 10 मिनट के लिए सूती कपड़े से ढक कर रख सकते हैं। या फिर इसका तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं।

हम यहां पर तुरंत इस्तेमाल करके जल्दी से समोसा बनाने वाले हैं। तो चलिए फटाफट चलते हैं इस आटे का रोल करने के लिए। रोल करने के लिए थोड़ा सा हमने सुखा मैदा लिया हुआ है। और साथ में आलू का मसाला जो हमने पहले बनाया था, और एक कटोरी में पानी लिया है।


अब हम आटे की छोटी सी लोई कटेंगे और उसको रोटी की तरह बेल लेंगे। बेलने के बाद इसे बीच में से कट कर देंगे। अब रोटी के दो टुकड़े हो जाएंगे एक टुकड़े को लेंगे और उसे कोने में कोना मिलाकर उसमें थोड़ा पानी लगा कर चिपका लेंगे। इसके बाद में दो चम्मच आलू मसाला डालेंगे फिर उसी प्रोसेस की तरह पानी लगा कर चिपका देंगे आपका समोसा बनकर तैयार हो जाता है।
इसी तरीके से सारे समोसे बनाकर तैयार कर लें।
अगर समझ ना आया हो तो यहाँ इस वीडियो में क्लिक करके देखकर आप समझ सकते हैं।
समोसे बनकर तैयार होने के बाद अब बारी आती है इनको फ्राई करने की। समोसे को फ्राई करने के लिए सबसे पहले हम एक कड़ाही लेंगे उसमें थोड़ा तेल डालकर गैस चूल्हे पर चढ़ा देंगे। तेल अच्छे-अच्छे गर्म होने के बाद हम तीन-तीन चार-चार समोसे डाल कर उनको फ्राई करेंगे। गैस का फ्लेम धीमा रखेंगे, इससे हमारे समोसे बहुत ही स्वादिष्ट बनेंगे।

इस तरीके से सभी समोसे को फ्राई करेंगे इसके बाद आप देखेंगे कि आपके समोसे बहुत ही पर्फेक्ट तरीके से बनकर तैयार हो चुके हैं। अब इन्हें आप एक बर्तन पर निकालने और खट्टी मीठी तथा तीख चटनी के साथ खाइए तथा मजा कीजिए।


नीचे हमें कमेंट बाॅक्स पर कमेंट करके बताएं कि घर पर बने हुए समोसे कितने टेस्टी और लाजवाब है।


निष्कर्ष

दोस्तो इस आर्टिकल में हमने आपको घर पर स्वादिष्ट समोसे बनाने की विधि तथा घर पर समोसे बनाने की विधि हिंदी भाषा में आसान तरीके से। और किस तरीके से उसमें क्या क्या मसाला पड़ता है यह सब कुछ आपको आर्टिकल में बताई गई हैं।

तो उम्मीद करते हैं कि आपको घर पर समोसे बनाने की विधि पसंद आयी होगी। इसी तरह मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में किसी नई रेसिपी के साथ तब तक के लिए नमस्कार।


धन्यवाद


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default