Doodh Se Dahi Kaise Jamaye 2024
बाजार जैसा दही घर पर कैसे जमाए? हलवाई की
हेलो एवरीवन हमारे इस वेबसाइट पर आपका स्वागत है।
अपने घर में दही कैसे जमाएँ? 2024
आज के इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं कि घर पर दही कैसे जमाते हैं बिल्कुल बाजार जैसा।
यकीन मानिए दही ऐसी होनी चाहिए कि देखते ही खाने को मन हो जाए। चाहे उसकी लस्सी बनाओ या कोई भी रेसिपी बनाओ, दही बहुत अच्छा होना चाहिए।
दही हम बनाते हैं तो हमारा दही टेस्टी नहीं बनता। कभी खट्टा हो जाता है, कभी पानी ज्यादा हो जाता है, कभी बिल्कुल खराब हो जाता है। यह क्या कारण है? तो आज के इस पूरे आर्टिकल में देखिए कि कैसे आप दही जमाए?
और नीचे आपको एक ट्रिक बताएंगे जहां पर आप का दही 6 घंटे के बजाय 4 घंटे 3 घंटे और 2 घंटे तक में जमने लगेगा, आखिर कैसे? यह पूरा आर्टिकल पढ़िए आप को बहुत मजा आएगा।
दही जमाने के लिए क्या करना चाहिए?
सबसे पहले आप अपना दूध ले लीजिए एक लीटर या आधा लीटर। आप मार्केट वाला दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन क्वालिटी में अच्छा होना चाहिए। इसके बाद आपको एक छोटा बरतन लेना है जिसमें सारा दूध आसानी से बन जाए। उस बर्तन में थोड़ा सा पानी डाल दीजिए लगभग आधे कप के करीब। और फिर इसे गैस पर उबलने के लिए चढ़ा दीजिए लगभग 4 से 5 मिनट के लिए।
जब आपका दूध अच्छी तरह से उबल जाए फिर उसको एक बार और 4 से 5 मिनट के लिए धीमी आंच में उबालें है। इससे क्या होगा कि आपका दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा और दही पर्फेक्ट बनेगा।
और आपको एक खास ट्रिक बताएंगे उससे आपका दही बहुत ही बढ़िया बनेगा।
दही कौन से बर्तन में जमाना चाहिए?
मिट्टी के बर्तन में दही जमाने का तरीका
आप ऊपर फोटो पर देख सकते हैं मिट्टी का बर्तन रखा हुआ है। (खासतौर पर गर्मी के मौसम में हमें मिट्टी के बर्तन में ही दही जमाना चाहिए।) आप एक नया मिट्टी का बरतन मार्केट से खरीद कर ले आएं। नए मिट्टी के बर्तन को यूज करने से पहले रात भर इसमें पानी डालकर रखें। इससे होता क्या है कि आपका जो यह मिट्टी का बर्तन है वह इतना मजबूत हो जाता है कि यह टूटता भी नहीं है।
अब आप अपना उबला हुआ दूध ले और दूध में उंगली डालकर देखें कि ज्यादा गर्म ना हो, इतना गरम हो कि आपकी उंगली सहन कर पाए। मतलब नॉर्मल करम हो।
अब आप जब पहली बार मिट्टी के नए बर्तन में दही जमाएंगे तो कम से कम इसे 6 घंटे लगेंगे। क्योंकि मिट्टी बहुत ही अच्छी ठंडक पहुंचाती है पहली बार में थोड़ा ज्यादा टाइम लगेगा। तो इसे 6 घंटे के लिए ऐसे ही ढक कर रख दें।
6 घंटे के बाद
अब आप देखेंगे कि आपका दही बहुत ही अच्छा बढ़िया तरीके से जम गया है। अब आप किस खाने में यूज करें या फिर कुछ टाइम के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख दे। फ्रिज में रखने के बाद दही अच्छी तरीके से ठंडा चिल्ड हो जाएगा आप देखेंगे आपका दिल बहुत ही बेहतरीन बना हुआ है एकदम गाढ़ा गाढ़ा। अब आप इससे एंजॉय कर सकते हैं।
अब उस दूध में एक चम्मच जामन लगाएं और जामन को अच्छी तरह मिक्स कर लें दूध के साथ। जब दूध में अच्छी तरह मिक्स हो जाए फिर उसे आप मिट्टी के बर्तन में डाल दें। अब इसे इस तरह से ढक कर रखना है कि थोड़ा सा हवा आने की जगह हो। इसके लिए आप जालीदार छन्नी का यूज कर सकते हैं।
इससे क्या होगा कि उसमें हवा लगेगी तो थोड़ी-थोड़ी मलाई जम जाएगी और आपका दही बहुत ही बढ़िया मलाईदार बनेगा बिल्कुल हलवाई के जैसा। और इसके ऊपर से एक बड़ा सा बर्तन रख दीजिए ताकि चारों तरफ से परफेक्ट ढँक जाए।अब आप जब पहली बार मिट्टी के नए बर्तन में दही जमाएंगे तो कम से कम इसे 6 घंटे लगेंगे। क्योंकि मिट्टी बहुत ही अच्छी ठंडक पहुंचाती है पहली बार में थोड़ा ज्यादा टाइम लगेगा। तो इसे 6 घंटे के लिए ऐसे ही ढक कर रख दें।
6 घंटे के बाद
अब आप देखेंगे कि आपका दही बहुत ही अच्छा बढ़िया तरीके से जम गया है। अब आप किस खाने में यूज करें या फिर कुछ टाइम के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख दे। फ्रिज में रखने के बाद दही अच्छी तरीके से ठंडा चिल्ड हो जाएगा आप देखेंगे आपका दिल बहुत ही बेहतरीन बना हुआ है एकदम गाढ़ा गाढ़ा। अब आप इससे एंजॉय कर सकते हैं।
तो देखा ना अपने कितना बढ़िया तरीके से हमारा दही जमा हुआ है बिल्कुल हलवाई के जैसा मलाईदार। दही हमेशा ऐसे ही जमी हुई अच्छी लगती है।
अब इससे आप जो भी रेसिपी बनाएंगे तो पानी निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे इप रायता बनाएंगे या मीठी लस्सी मनाएंगे यि कोई भी आइटम बनाएंगे तो बहुत ही बढ़िया बनेगा।
गर्मियों के लिए एक खास बात
दही को अक्सर हम रात में जमाते हैं लेकिन सुबह कई बार क्या होता है कि जब हम लेट उठते हैं या फिर फ्रिज में रखने में लेट हो जाते है तो सुबह हमें नाश्ते के लिए दही चाहिए होता है उसमें थोड़ा पानी पानी हो जाता है।
तो इसके लिए क्या करें कि शाम को 4 - 5 बजे दही जमा दीजिए और रात में 10 - 11 बजे तक आपका दही जम जाएगा फिर उसे फ्रिज में उठा कर रख दीजिए। सुबह आप देखेंगे कि बहुत ही मस्त तरीके से दही हमारा जम गया है और बिल्कुल भी कोई पानी पानी नहीं है। फिर आप कहेंगे कि यह ट्रिक हमको बहुत पसंद आई।
मिट्टी के बर्तन को साफ कैसे करें?
जब मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के बाद उसमें थोड़ा दही लगा रहता है तो उसको साफ करने के लिए कुछ खास तरीका अपनाना पड़ता है जो हम आपको बताने वाले हैं।
मिट्टी का बर्तन साफ करने की ट्रिक
एक, दूसरे बर्तन में थोड़ा पानी गर्म कर लीजिए। पानी गर्म होने के बाद उसमें मीठा सोडा ऐड कर दीजिए थोड़ा सा। अबे उस गर्म पानी को मिट्टी के बर्तन में डालिए और एक साफ प्लास्टिक का ब्रश लेकर उस बर्तन को धीरे-धीरे साफ कीजिए। आप देखेंगे कि आपका बर्तन बिल्कुल नए जैसा साफ हो गया है।
अब यह बर्तन आपका बैक्टीरिया फ्री है इसमें किसी प्रकार का कोई बैक्टीरिया नहीं है ना इसमें फफूँद नहीं है, बिल्कुल साफ सुथरा है। आप इसे दोबारा यूज कर सकते हैं।
मिट्टी के बर्तन का रखरखाव कैसे करें?
मिट्टी के बर्तन का रखरखाव करने के लिए उसमें थोड़ा ऑयल लगा कर रख दीजिए। आपका बर्तन काफी समय तक बिल्कुल वैसा ही रखा रहेगा कोई उसमें फफूँद नहीं जमेगी आप इसे फिर से एक बार पानी से धोकर दोबारा यूज कर सकते हैं।
3 घंटे 4 घंटे में दही कैसे जमेगा?
जब आप मिट्टी के बर्तन में एक बार दही जमा देंगे तो उस मिट्टी के बर्तन में दही का कुछ रस उसमें सोख जाता है जिससे वह अच्छा दही का बर्तन बन जाता है। बार-बार उसी बर्तन में दही जमाने से दही जमाने का टाइम कम लगता है।
इस प्रकार आपका दही 6 घंटे के बजाय 3 घंटे या 4 घंटे में ही जम जाता है।
तो दोस्तों उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा आप अच्छी तरीके से दही जमाना सीख गए होंगे तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।
धन्यवाद
********************************************




दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।