सिंपल Veg मोमोज कैसे बनाते हैं? In Hindi 2026 | मोमोज कैसे बनाई जाती है? हिंदी में 2026

AKHILESH KUMAR
0

घर पर मोमोस कैसे बनाएं हिंदी में 2026 (Veg Momos Recipe In Hindi 2023)


मोमोज के अंदर क्या क्या भरा जाता है

Veg Momos Recipe in Hindi 2026

घर पर मोमोज बनाने की विधि

3 स्टेप के साथ मोमोस बनाएंगे

1 आटा लगाना, 2 स्टफिंग बनाना 3 मोमोज की चटनी

आटा लगाना
मोमोस बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाएंगे। आटा लगाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कप मैदा डालेंगे और एक चौथाई चम्मच नमक और दो चम्मच तेल डालेंगे। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे।

इसके बाद उसमें थोड़ा पानी डाल डाल के आटा लगा लेंगे। आटा ज्यादा सॉफ्ट एवं ज्यादा हार्ड नहीं होना चाहिए एकदम मीडियम होना चाहिए। अच्छी तरह से आटा लग जाने के बाद 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे। जब तक अच्छी तरह से आटा सेट हो रहा है तब तक हम स्टाफिंग बना लेंगे।

स्टफिंग बनाना
स्टाफिंग बनाने के लिए आधा पत्ता गोभी लेंगे, तीन से चार गाजर, दो चम्मच लहसुन, दो से तीन हरी मिर्च, और एक चम्मच अदरक। सबको बारीक दरदरा पीस लें या चाकू से कट कर लेंगे।


अब एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालेंगे, तेरे अच्छे से गर्म होने के बाद उसमें लहसुन, हरी मिर्च, को 10 से 20 सेकंड तक गर्म कर लेंगे। उसके बाद उसमें सभी चीजों को डाल देंगे और 2 से 3 मिनट तक भून लेंगे। इसको ज्यादा भूनना नहीं है लाल नहीं करना है। थोड़ा  सा पकाना है, बस इसके नमी को खत्म करना है।

अच्छी सी नमी खत्म हो जाने के बाद गैस की फ्लेम को ऑफ कर देगे। स्टफिंग अच्छे से ठंडा होने के बाद उसमें थोड़ा सा नमक और थोड़े से काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। नमक पहले नहीं डालेंगे क्योंकि नमक पानी छोड़ देगा और स्टफिंग में प्रॉब्लम आ सकता है। इसलिए नमक को स्टफिंग ठंडा होने के बाद डालते है। स्टफिंग बनकर तैयार हो गया है।


अब आटे को एक बार फिर से अच्छे से मिला लेंगे और आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लेंगे। फिर उन गोलियों की छोटी-छोटी पूड़ियाँ बेल लेंगे।

अब पूड़ी में एक चम्मच स्टफिंग डालकर इस तरह से फोल्ड करना है जैसे साड़ी की प्लीट्स लगाते हैं बिल्कुल वैसे ही फोल्ड करना है। वीडियो क्लिप 👉 अगर आपको समझ नहीं आता तो यहां क्लिक करके वीडियो देख सकते हैं। तो इस तरह से अपने सभी मोमोस को बनाकर तैयार गर लें।

अब आपको जालीदार कोई सा भी बर्तन ले लें जिसमें छोटे-2 छेद हों। उसमें थोड़ा सा तेल लगा लें ताकि मोमोस उस बर्तन में चिपके न। अब उस बर्तन में सारे मोमोज रख देंगे।

अब एक कड़ाही लेंगे उसमें थोड़ा पानी डालकर गैस पर रख दें। जब पानी थोड़ा गर्म हो जाए उसमें से भाप निकलने लगे तब उसमें मोमोस वाले बर्तन को उस कड़ाही के ऊपर भाग में रख दें और ऊपर से कोई सा भी बंद ढक्कन ढँक दें। और 10 से 12 मिनट तक इसे मीडियम फ्लेम में उबालें। उबलने के बाद मोमोस को बाहर निकाल लें।

अब आपके मोमोस बनकर तैयार हो गए हैं।


अब बारी आती है मोमोस की लाल-लाल चटपटी चटनी बनाने की। तो चलिए मोमोज की चटनी बनाना शुरू करते हैं।

मोमोज की चटनी कैसे बनाएं? ‌ स्टेप बाय स्टेप

दोस्तों मोमोस की चटनी बहुत टेस्टी होती है और देखने बहुत बहुत अच्छी लगती है तथा मनोज के साथ खाने में उसका मजा ही कुछ अलग ही होता है। नमस्ते लाजवाब चटनी बनाने की विधि बहुत ही आसान है मोमोज की चटनी बहुत शानदार और देखने में भी अच्छी खाने में भी मजा आता है।

तो चलिए मोमोज की चटनी बनाते हैं।

मोमोज की चटनी बनाने की विधि

एक बढ़िया सी और तीखी चटपटी मोमोस चटनी बनाने के लिए आपको 15 से 20 लाल सूखी मिर्च (बिना पीसी हुई) ले लेनी है। अब आपको एक कड़ाही में थोड़ा पानी डालकर उसे गैस पर रख दें। 2 मिनिट के बाद उसमें लाल मिर्च डाल दें। अब इन्हें तब तक उबालें जब तक साॅफ्ट न पड़ जाएँ।



जब तक आप तीन चार लाल पके टमाटर लें और दो दो भाग करके उन्हें भी मिर्च के साथ डाल दें। अब टमाटर को भी तब तक उबालना है जब तक कि टमाटर की स्किन ना निकलने लगे। जब इतना काम हो जाए तब गैस का फ्लेम बंद कर दें।

अब टमाटर की स्क्रीन को बिल्कुल अलग कर दें। टमाटर और मिर्ची को ब्लेंडर ( मिक्सर मशीन ) में डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर ले एक पेस्ट जैसा तैयार कर ले। आपका पेस्ट बहुत ही अच्छा लाजवाब दिखने लगेगा। अभी इसको साइड में रख दें।

अब एक दूसरे पैन में तीन-चार चम्मच तेल डाल दें। तेल थोड़ा गर्म होने के बाद उसमें दो चम्मच बारीक कटे हुए लहसुन डाल दें। थोड़ी देर लहसुन को गर्म तेल में फ्राई करें,  फ्राई करने के बाद उसमें दो चम्मच बारीक कटे हुए अदरक डाल दें। अब दोनों को अच्छी तरह फ्राई करें। लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा काले ना होने पाए।

गैस का फ्लेम मीडियम रखते हुए उसी में एक चम्मच सोया सॉस डाल दें और इसे भी अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें डाल दें आपका तैयार किया हुआ टमाटर और मिर्च का पेस्ट और इसे भी अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब इसे भी मीडियम फ्लेम में दो से 3 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद इसमें अपने स्वादानुसार नमक ऐड कर दें। और एक चम्मच शक्कर डाल दें इसके टेस्ट को बैलेंस करने के लिए। अब इसमें एक चम्मच विनेगर डाल दें या फिर आप नींबू के रस का भी उपयोग कर सकते हैं।

अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले और 4 से 5 मिनट के लिए गैस के मीडियम फ्लेम में पकने दें।


लीजिए अब आपकी मोमोस की चटनी भी बनकर तैयार हो चुकी है अब इसे गरमागरम परोसें और खाएं और परिवार को भी खिलाएं।


नीचे हमें कमेंट बाॅक्स पर कमेंट करके बताएं कि घर पर बने हुए मोमोज कितनी टेस्टी और लाजवाब है।


तो उम्मीद करते हैं कि आपको Ghar Par Veg Momos Banane Ka Tarika पसंद आया होगा। इसी तरह मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में किसी नई रेसिपी के साथ तब तक के लिए नमस्कार।


धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default