कस्टर्ड Powder से आइसक्रीम कैसे बनती है? - Custard Powder Ice Cream Recipe In Hindi 2026

AKHILESH KUMAR
0

कस्टर्ड पाउडर से आइसक्रीम कैसे बनती है? (Custard Powder Ice Cream Recipe In Hindi 2026)

हेलो एवरीवन आज हम आपके लिए एक कस्टर्ड पाउडर वाली आइसक्रीम रेसिपी लेकर आए जो बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है। और आप इसे कम सामान मे और बहुत ही आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं।


तो चलिए जल्दी से इसे बनाना शुरू करते हैं-

कस्टर्ड पाउडर से आइसक्रीम बनाने की विधि 2026

Custard Ice Cream बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बॉल (बर्तन) पर दो चम्मच कस्टर्ड पाउडर (वनीला फ्लेवर वाला) ले लेंगे, और साथ में एक चौथाई कप ताजा दूध डाल देंगे। आपको ठंडा दूध लेना है गर्म दूध नहीं लेना क्योंकि गर्म दूध लेने से इसमें गुठलियाँ पड़ जाती हैं।


( दोस्तों अगर आपके पास कस्टर्ड पाउडर नहीं है तो आप अमेजॉन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं कम प्राइस में मिल जाता है-


अब दोनों को पाउडर और दूध को अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे उसमें बिलकुल भी गुठलिया नहीं पड़नी चाहिए।


अब एक कड़ाही ले लेंगे उसमें दो कप दूध डाल देंगे। यहां पर आप कोई सा भी दूध ले सकते हैं उबला हुआ या कच्चा। अब इसे गैस पर रख देंगे। गैस का फ्लेम मीडियम से हाई रखेंगे। और इसको बीच-बीच में हिलाते रहना है और बीच-बीच में एक एक उबाल आने देना है। इस प्रकार 2 , 3 , या 4 उबाल देंगे।


अब इसमें कस्टर्ड पाउडर और दूध का मिक्चर डाल देंगे। डालने से पहले कस्टर्ड पाउडर वाले दूध को एक बार अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे। क्योंकि जो कस्टर्ड होता है धीरे-धीरे नीचे जाकर बैठ जाता है। अब इसे हम कड़ाही में डाल देंगे और साथ-साथ चलाते रहेंगे।


कस्टर्ड पाउडर डालते ही कड़ाही वाला दूध धीरे-धीरे गाढ़ होना शुरू हो जाता है तो इसलिए आपको बीच-बीच में चलाते रहना है। और गैस का फ्लेम इस समय मीडियम में रखेंगे। कम से कम 5 - 6 मिनट तक पकाएं।


और अब इसमें तीन चौथाई कप चीनी डाल देंगे। आप चाहे तो कम या ज्यादा डाल सकते हैं। चीनी डालने के बाद आप इसे 5 से 6 मिनट तक और पकाएं ताकि जो चीनी है अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगी, और कस्टर्ड भी काफी गाढ़ा हो जाएगा।


अब आप देखेंगे कि कस्टर्ड काफी गाढा हो गया है और यह ठंडा होने के बाद और ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा तो इसलिए अब इसे इतना ही रहने दें। गैस का फ्लेम ऑफ कर दें और कढ़ाई को गैस से नीचे उतार ले। और बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि यह जल्दी ठंडा हो जाए।


जब यह नॉर्मल ठंडा हो जाए तो इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ध्यान रखना कि इसे जमाना नहीं है इसको सिर्फ ठंडा करना है। जब तक एक   दूसरे बर्तन में एक कप विपिंग क्रीम ले लें, क्रीम एकदम ठंडी होने चाहिए। अब इसे इलेक्ट्रिक मशीन से अच्छी तरह मिक्स कर लें।


अगर आपके पास विपिग क्रीम ना हो तो अमेजॉन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। और अगर आपके पास इलेक्ट्रिक मशीन भी नहीं है तो ऐसे भी आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।


अब अपका कस्टर्ड भी अच्छी तरह ठंडा और गाढ़ा हो गया होगा तो इसे फ्रिजर से निकाल ले तथा विपिंग क्रीम और कस्टर्ड दोनों को इलेक्ट्रिक मशीन से 2 मिनिट तक अच्छी तरह  मिक्स करें। ध्यान रहे कस्टर्ड जमी ना हो और गरम भी ना हो एकदम चिल्ड होनी चाहिए।


अच्छी तरह से मिक्स हो जाने के बाद आप इसमें दो चुटकी येलो फूड कलर डाल दें यह ऑप्शनल है आप चाहे तो ना भी डालें सिर्फ कलर के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इससे कलर बहुत अच्छा आता है। कलर करने के बाद एक बार फिर से अच्छी तरह से मिक्स करें।


तो अब आपका Custard Powder Ice Cream का बेस तैयार हो गया है। अब इसे एक दूसरे बर्तन में ट्रांसफर करके एक फोइल पेपर से ढक दें ताकि इसमें आइस ना जमे। और इसे फिर से फ्रिज में 3 घंटे के लिए रख दें ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए।


3 घंटे के बाद आप देखेंगे कि यह अच्छे से सेट हो चुकी है और अब इसे फिर से इलेक्ट्रिक मशीन से अच्छी तरह Whip करें। इस तरह से दोबारा से Whip (मिक्स) करने से आइसक्रीम का टेक्चर बहुत ही ज्यादा स्मूथ एवं सिल्की आता है। इससे Custard Powder Ice Cream बहुत टेस्टी बनती है।


अब इसे फिर से दूसरे बर्तन में ट्रांसफर करें और एक एयरक्रैक पेपर से या फॉयल पेपर से ढककर 7 से 8 घंटे के लिए फ्रीज में रख दें। चाहे तो आप पूरी रात फ्रिज में रख सकते हैं इससे आपका Custard Powder Ice Cream बहुत ही अच्छा बनेगा।


पूरी रात फ्रीजर में रखने के बाद आप देखेंगे आप की Custard Powder Ice Cream बहुत ही अच्छी तरह से सेट हो चुकी है। अब इसे स्कूपर की मदद से बाहर निकालें और दूसरे बर्तन में रखें। अब इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता, टूटी फ्रूटी और कुछ बदाम के टुकड़े इसमें डालें।


और अब लीजिए आप की Custard Powder Ice Cream Recipe बनकर तैयार है। अब इसे खाइए और अपने परिवार को भी खिलाइए। आपके Custard Powder Ice Cream बहुत ही टेस्टी और लाजवाब बनी है।


नीचे हमें कमेंट बाॅक्स पर कमेंट करके बताएं कि यह Custard Powder Ice Cream Recipe कितनी टेस्टी और लाजवाब है।


तो उम्मीद करते हैं कि आपकी Custard Powder Ice Cream Recipe बहुत ही टेस्टी और लाजवाब ही बनी होगी। इसी तरह मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में किसी नई रेसिपी के साथ तब तक के लिए नमस्कार।


धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default