बादाम मिल्क शेक कैसे बनाया जाता है? 2026 || बादाम मिल्क शेक बनाने की विधि हिन्दी में 2026

AKHILESH KUMAR
0

Badam Milk Shake बनाने की विधि 2026 हिन्दी में

हेलो एवरीवन,
हमारी वेबसाइट के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है।

हेलो दोस्तों नमस्कार, दोस्तों 2024 की गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, तो ऐसे में सभी को कुछ ठंडा और टेस्टी खाने का मन करता है।

तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं बहुत ही अच्छा और क्रीमी और थिंक एकदम जैसे मार्केट के जैसा Badam Milk Shake बनाना सिखाएंगे घर बैठे।

तो चलिए बादाम शेक बनाना शुरू करते हैं-

बादाम शेक बनाने की विधि:-

सबसे पहले आपको 15 से 20 बादाम को भिगोने के लिए पानी में रात भर रख दे। और सुबह उठकर बादाम के छिलके उतार दें। आप इस तरह से ज्यादा बादाम भी ले सकते हैं हमने यहाँ पर 15 से 20 बादाम ही लिए हैं।


अब उनमे से कुछ बादाम को मिक्सी में डालकर थोड़ा सा शुद्ध दूध डालकर उनको मिक्स कीजिए। और कुछ बादाम साबुत बचा लीजिए। बादाम ज्यादा नन्हे न पीसने पाए और बहुत ज्यादा बड़े टुकड़े भी नहीं होने चाहिए इस बात का ध्यान रखें।


आधा कप के करीब नॉर्मल ठंडा दूध ले लीजिए (गर्म दूध नहीं लेना है) और इसमें दो चम्मच के करीब कस्टर्ड पाउडर मिला लीजिए। और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। यह पाउडर आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। मिक्स होने के बाद साइड में रख दीजिए।

अब एक कड़ाही लेंगे उसमें आधा लिटर दूध डाल देंगे और उसको धीमी आंच में अच्छी तरह उबाल लेंगे कम से कम दो-तीन बार उबालें। अच्छी तरह उबलने के बाद उसमें एक चौथाई कप चीनी डाल देंगे। चीनी आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा डाल सकते हैं।


दूध को थोड़ा देर और उबलने दीजिए जब तक आप किसी दूसरे बर्तन में दो से तीन चम्मच दूध लीजिए और उसमें आधा चम्मच के करीब केसर डाल दीजिए। अब इसको साइड में रख दीजिए।


अब जो आपने दूध गर्म होने के लिए छोड़ा था उसमें बादाम वाला दूध (पेस्ट) डाल दीजिए जो मिक्सी में मिक्स किया था। और लगातार हिलाते रहे नहीं तो नीचे से लग जाएगा। गैस को मीडियम रखें।


अब उसमें कस्टर्ड वाला दूध ऐड कीजिए जो थोड़ा सा बनाया था। कस्टर्ड दूध को ऐड करते समय भी लगातार दूध को हिलाते रहना है।


अब इसे लगातार 7 से 8 मिनट तक पकने दीजिये ताकि जो कस्टर्ड पाउडर वाला दूध है वह अच्छी तरह से पक जाए थोड़ा सा भी कच्चा ना रहे। क्योंकि जो बादाम वाला दूध और कस्टर्ड पाउडर वाला दूध है वह थोड़ा सा भी कच्चा रह गया तो हमारे बदाम शेक का टेस्ट अच्छा नहीं रहेगा।


5 मिनट के बाद उसमें आधा चम्मच के करीब इलायची पाउडर ऐड कर दें, इससे स्वाद बहुत ही बढ़िया आता है। अब आपका Badam Milk Shake पूरी तरह से बनकर तैयार है आप चाहे तो इसमें ऊपर से ड्राई फूड भी ऐड कर सकते हैं। जैसे काजू बादाम किशमिश आदि।

Badam Milk Shake का कलर थोड़ा-थोड़ा सफेद हो जाए तो गैस को बंद कर दें। क्योंकि इसमें Badam Milk भी ऐड है तो ठंडा होने के बाद यह और भी ज्यादा गाढ़ा हो जाता है।


कड़ाई से उतारकर उसको आधे घंटे तक बाहर उतार कर रखें जब थोड़ा ठंडा हो जाए फिर उसको 3 घंटे तक के लिए फ्रिज में रख दें। ताकि और भी ज्यादा अच्छे से ठंडा हो जाए और Badam Milk Shake में अच्छा टेस्ट भी आ जाए।


आप चाहे तो इसे रात भर भी रख सकते हैं जिससे और भी टेस्टी और ठंडा ठंडा लगता है और पीने में भी बहुत... ज्यादा मजा आता है।


ठंडा होने के बाद Badam Milk Shake ग्लास में डालकर ठंडा ठंडा पीजिए। बहुत ही मजा आता है एकदम ठेले जैसा बाजार के जैसा बादाम शेक लगता है जो पीने में बहुत ही मजा आता है। एक बार अपने घर पर बनाने की जरूर ट्राई कीजिए

आप भी पीजिए और अपने परिवार को भी पिलाइए। और लगातार अच्छी अच्छी रेसिपी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिए।


धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default