घर पर कुल्फी कैसे बनाते हैं?/दूध से कुल्फी कैसे बनाएं?
भूमिका - कुल्फी रेसिपी हिंदी में
घर पर दूध की कुल्फी कैसे बनाएं?
तो सबसे पहले हमने एक कड़ाही में थोड़ा सा पानी डाल दिया है लगभग आधा कप के करीब। इससे क्या होगा कि हमारा दूध कड़ाही में नीचे नहीं जमेगा। और अब इसमें हम डेढ़ लीटर पेवर दूध डाल देंगे। अब इसे अच्छी तरीके से उबाल लेंगे। दूध को तब तक उबालेंगे जब तक दूध आधा ना रह जाए। पकाते टाइम गैस का फ्लेम मीडियम में रखें।
कुल्फी बनाने के लिए क्या क्या डालना पड़ता है?
जब दूध आधा बचे तब उसमें आधा कप चीनी डालेंगे। और फिर उसमें डालेंगे बारीक कटे हुए पिस्ता, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू और थोड़ा सा इलायची पाउडर, आप चाहे तो इस में इलायची की जगह केसर भी डाल सकते हैं। अगर आपके पास इलायची पाउडर नहीं है तो आप इसे अमेजॉन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। लगभग ₹200 में 100 ग्राम इलायची पाउडर मिल जाएगा। इलायची पाउडर खरीदें।
सब कुछ डालने के बाद इसे थोड़ा देर और पकाना है जब तक यह एक चौथाई ना बचे। मतलब की 1500 ग्राम दूध में से 500 ग्राम दूध बचना चाहिए। और धीमी आंच में पकाना है। इसके बाद आप देखेंगे कि दूध में बहुत ही अच्छा कलर आ गया है। तो जब आपका दूध 500 ग्राम के आसपास बचे तब इसे कड़ाही से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा करने के लिए आप कमरे के तापमान में ही रखें फ्रिज में नहीं रखना है।
दूध ठंडा होने के बाद आप देखेंगे कि हमारा दूध थोड़ा और भी गाडा हो चुका है। हमको ऐसा ही मिक्चर चाहिए था कुल्फी जमाने के लिए। यह बहुत ही बढ़िया तरीके से बनकर तैयार हो चुका है अब इसको हम कुल्फी मोल्ड पर डाल देंगे और इसके ऊपर से आइसक्रीम स्टिक भी लगा देंगे फिर इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज पर रख देंगे। ( अगर आपके पास कुल्फी मोल्ड नहीं है तो आप किसी दूसरे बर्तन में छोटे बर्तन में जैसे कि गिलास आदि पर जमा सकते हैं, और उसमें कुल्फी स्टिक लगाकर फ्रीज में रख दें )
अगर आप कुल्फी मोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आप अमेजॉन की वेबसाइट से खरीद सकते हैं यहां पर आपको बहुत सारी कुल्फी मोल्ड के ब्रांड मिल जाएंगे आप अपनी पसंद के कुल्फी मोल्ड खरीद सकते हैं।
इस तरीके से पूरे दूध को किसी बर्तन में डालकर फ्रिज पर रख दे और अगले सुबह अब देखेंगे कि आपके कुल्फी बहुत ही अच्छी तरीके से जम गई है और स्वादिष्ट तथा दिखने में भी अच्छी है। आप चाहे तो इसे 5 से 6 घंटे की वजाय पूरी रात फ्रिज पर रख सकते हैं जिससे कि और भी बढ़िया तरीके से कुल्फी जम कर तैयार हो जाएगी।
और अगले दिन आप देखेंगे आप की कुल्फी बहुत ही अच्छी तरीके से जमकर रेडी हो गई है। अब कुल्फी को बाहर निकालने के लिए थोड़ा सा पानी गुनगुना करें उस में डुबोकर कुल्फी को बाहर निकाल ले और एंजॉय करें।
ऐसी कुल्फी बहुत ही टेस्टी और मलाईदार बाजार से भी अच्छी स्वादिष्ट बनती है। खाने में तो बहुत ही मजा आता है। आप इसे घर पर एक बार जरूर ट्राई करें।
नीचे हमें कमेंट बाॅक्स पर कमेंट करके बताएं कि घर पर बनी हुयी कुल्फी कितनी टेस्टी और लाजवाब है।
निष्कर्ष
तो उम्मीद करते हैं कि आपको घर पर दूध से कुल्फी बनाने की विधि पसंद आयी होगी। इसी तरह मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में किसी नई रेसिपी के साथ तब तक के लिए नमस्कार।
धन्यवाद





दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।